Uttar Pradesh: झाड़ियों में ले जाकर किया दुष्कर्म, इसके बाद हो गया फरार, अब...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के एटा से एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। अब यहां पर एक लडक़े द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

Uttar Pradesh: झाड़ियों में ले जाकर किया दुष्कर्म, इसके बाद हो गया फरार, अब...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के एटा से एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। अब यहां पर एक लडक़े द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार, आरोपी ने बरेली के रेलवे स्टेशन के आउटर पर किशोरी को हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म की घटना के बाद पीडि़त किशोरी की हालात गंभीर है। उसका बरेली के ही अस्पताल में इलाज चल रहा है। जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। 

शिकायत के आधार पुलिस ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र में आरोपी का परिवार दो दिन पहले अपने रिश्तेदारों के साथ मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए गया था। 14 वर्षीय किशोरी भी पिता, मौसी और मौसेरे भाई के ट्रेन में यात्रा कर रही थी। 

गुरुवार रात परिवार मुंबई सेंट्रल स्पेशल से वापस घर आ रहा था। रात करीब पौने नौ बजे ट्रेन बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर पिता किसी कारण से ट्रेन से उतर गया। इसके बाद मौसरा भाई भी ट्रेन से उतर गया। इसके बाद किशोरी और उसकी मौसी ट्रेन में रह गईं। 

ट्रेन से कूद गई थी किशोरी
आउटर पर ट्रेन के धीमी होने पर किशोरी भी दोनों की तलाश में ट्रेन से नीचे कूद गई। इस दौरान किशोरी पिता और मौसेरे भाई की तलाश में रेलवे लाइन के किनारे से होकर सिटी स्टेशन पर जा रही थी। इसी दौरान स्टेशन के यार्ड में एक लडक़े ने उसे पकड़ लिया किशोरी को पकड़ लिया। इसके बाद लडक़े ने किशोरी को झाडिय़ों में ले जाकर रेप किया। इसके बाद आरोपी  किशोरी को बेसुध छोडक़र वहां से फरार हो गया। बाद में किसी तरह खून से लथपथ किशोरी सिटी स्टेशन स्थित आरपीएफ थाने में जानकर आप बीती बताई। 

PC: helpingsurvivors
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें