इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बार फिर से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
खबरों के अनुसार, युवती ने अपने ममेरे भाई पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
खबरों के अनुसार, पुलिस ने बताया कि युवती के मामा के बेटे वसीम का अक्सर उसके घर कंकरखेड़ा आना जाता रहता था। इस दौरान आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बना लिए। युवती ने शादी करने की जिद की तो युवक ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले में अपनी कार्रवाई कर रही है।
PC: theaustralian
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें