Uttar Pradesh: घर पर अकेली थी भाभी, देवर करने लगा गंदा काम, फिर...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक बार फिर से चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां सदर कोतवाली में एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने का प्रयास करने और ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Uttar Pradesh: घर पर अकेली थी भाभी, देवर करने लगा गंदा काम, फिर...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक बार फिर से चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां सदर कोतवाली में एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने का प्रयास करने और ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि  कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया है।

महिला का विवाह आठ मई 2021 को थाना बरखेड़ा क्षेत्र के कस्बा निवासी राहुल मिश्रा के साथ हुआ था। महिला ने पुलिस को बताया कि विवाह के बाद से पति राहुल मिश्रा, ससुर महेश मिश्रा, सास शशि प्रभा, देवर चंदन मिश्रा, नंद अदिति मिश्रा, मौसिया सास मृदुला मिश्रा दहेज में पांच लाख रुपए की मांग करने लगे। दहेज देने से  इनकार करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। 

छेड़छाड़ किया करता था देवर  
पीड़िता ने बताया कि देवर चंदन मिश्रा आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ किया करता था। 29 नवंबर 2023 को ससुराल के सभी लोग विवाह समारोह में गए थे। इस दौरान देवर ने मौके का फायदा उठाकर छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस बात विरोध किया तो देवर ने मारपीट की।

जब ससुराल पक्ष के लोगों के विवाह समाराेह से लौटने के बाद  उसने उनसे शिकायत की। इस पर  ससुराल पक्ष के लोगों ने देवर का पक्ष लेते हुए बच्ची के साथ उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से ही वह अपने मायके में रह रही है। कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है। 

PC: hrbreakingnews
पडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें