Uttar Pradesh: पहले अपने ही घर पर मौसी के साथ किया दुष्कर्म, फिर कानपुर ले जाकर...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के शामली से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां कांधला में एक युवक द्वारा अपनी मौसी के साथ दुष्कर्म किए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच  शुरू कर दी है। 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि कस्बा निवासी विवाहिता की बहन का ससुराल थाना क्षेत्र के गांव में है। लगभग दो माह पहले पीडि़त महिला अपनी बहन के घर गई थी। यहां पर एक दिन रात के समय बहन के लडक़े ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

अगले दिन पीडि़ता अपने घर आ गई थी। इसके बाद एक दिन भांजा अपनी मौसी के घर आ गया। वह यहां से मौसी को बहला फुसलाकर अपने साथ कानपुर ले गया। वहां पर भी युवक ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीडि़ता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है। 

PC:  amarujala 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें