इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। अब यहां पर रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। यूपी के बरेली में अब महिला के साथ दाे देवरों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार, शादी के बाद बच्चा न होने पर पति महिला को तांत्रिक के पास ले गया। यहां पर पति की मौजूदगी में महिला को तांत्रिक ने नशीला पदार्थ पिला दिया।
इसके बाद महिला के देवरों के साथ कई बार दुष्कर्म कराया। खबरों के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर बताया कि पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र के गांव निवासी युवती का विवाह साल 2023 में प्रदीप निवासी खमरिया आमजपुर मीरगंज के साथ हुआ था। शादी के बाद बच्चा नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को प्रताड़ित किया। पति ने भी इस दौरान कई बार महिला के साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए।
तांत्रिक ने महिला को पिला दिया नशीला पदार्थ
इसके बाद पति अपनी पत्नी को तांत्रिक गिरधारी निवासी असदनगर के पास ले गया। तांत्रिक ने दूसरे से संबंध बनाने पर महिला को बच्चे होने की बात कही। इसके बाद पति 12 अप्रैल की शाम महिला को फिर से तांत्रिक के पास असदनगर ले गया। यहां पर तांत्रिक द्वारा नशीला पदार्थ पिलाने के बाद महिला पर बेहोशी छाने लगी। इसके बाद महिला के साथ पति के सामने ही सल्था निवासी ममेरा देवर एवं खमरिया आजमपुर निवासी चचेरा देवर दुष्कर्म किया। पति ने दो-तीन बार पत्नी के साथ ऐसा करवाया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने इस संबंध में अपनी जांच शुरू कर दी है।
PC: persecution
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें