खेल डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली से अब जिस्मफरोशी के धंधे के साथ अवैध शराब कारोबार का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। फरीदपुर से इस प्रकार का मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार, युवक ने जिस होटल में बीए की दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसी में जिस्मफरोशी के धंधे के साथ शराब का भी अवैध कारोबार चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में होटल के मैनेजर रिंकू शर्मा को पकड़ा है। पुलिस ने यहां से तलाशी के दौरान देशी शराब के 64 पाउच बरामद किए गए हैं।
खबरों के अनुसार, पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी कि भुता के एक गांव की फरीदपुर के राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा से आसिफ नाम के युवक ने आशीष बन दोस्ती की। इसके बाद युवक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर नवदिया अशोक गांव में हाईवे पर स्थित होटल में ले गया। यहां पर उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के असली नाम की जानकारी मिलने के बाद छात्रा ने अपने परिवार वालों को आपबीती बताई। इसके बाद पीडि़ता ने पुलिस थाने में अपने परिवार के साथ मामला दर्ज करवाया।
आरोपी ने किया है ये चौंकाने वाला खुलासा
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आसिफ को गिरफ्तार किया। पुछताछ के दौरान आरोरी ने होटल में शराब बेचे जाने का चौंकाने वाला खुलासा किया। इस पर पुलिस ने होटल के मैनेजर सिसैया निवासी रिंकू शर्मा को अपनी गिरफ्त में लेकर यहां से देशी शराब के 64 पाउच बरामद किए गए।
PC: shutterstock
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें