Utility News: इस योजना में आवेदन करने पर लड़कियों को मिलते है 6 लाख से भी अधिक रुपए, आप भी उठा सकते है लाभ

केंद्र सरकार लड़कियों के लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है और उनमें से ही एक है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, जिसकी शुरूआत मोदी सरकार ने साल 2015 में की थी

Utility News:  इस योजना में आवेदन करने पर लड़कियों को मिलते है 6 लाख से भी अधिक रुपए, आप भी उठा सकते है लाभ

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार लड़कियों के लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है और उनमें से ही एक है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, जिसकी शुरूआत मोदी सरकार ने साल 2015 में की थी। साल 2023 में इसमें कुछ चीजों को और जोड़ा गया है। ताकी लड़कियों को और फायदा मिल सकें। तो आए जानते है इसके बारे में।

जाने इस योजना के बारे में
इस योजना के तहत लड़कियों की शिक्षा पर जोर देना है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बेटी का खाता खुलवाने के बाद अभिभावक को बेटी के 14 साल पूरे होने तक तय धनऱाशि उसके खाते में जमा करवानी होती है। अभिभावक चाहें तो हर महीने 1000 रूपये या फिर साल में एक साथ ही 12000 रूपये जमा कर सकते हैं।  14 साल पूरे होने के बाद बेटी के खाते में कुल 1,68,000 रूपये की राशि जमा हो जाएगी। इसके बाद जब बेटी 21 साल की हो जाएगी तब उसे कुल 6,07,128 रूपये दिए जाएंगे।

कौन-कौन ले सकता है लाभ
इस योजना के लिए कुछ पत्रताएं जरूरी है। इस योजना के तहत एक परिवार की दो लड़कियां हीं आवेदन के लिए पात्र होंगी। लड़की की उम्र 10 साल से कम होनी जरूरी है। इसके साथ ही परिवार में लड़की के नाम सुकन्या समृद्धि खाता होना अनिवार्य है। 

pc- jansatta

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।