Utility News: त्योहारी सीजन में बैंकों ने जारी किए ऑफर्स, उठा सकते है आप भी लाभ

त्योहारी सीजन की शुरूआत हो चुकी है और उसके साथ ही अब बैंक भी बड़े बड़े ऑफर लेकर आ रहा है।

Utility News: त्योहारी सीजन में बैंकों ने जारी किए ऑफर्स, उठा सकते है आप भी लाभ

इंटरनेट डेस्क। त्योहारी सीजन की शुरूआत हो चुकी है और उसके साथ ही अब बैंक भी बड़े बड़े ऑफर लेकर आ रहा है। ऐसे में आप भी इस त्योहारी सीजन में बैंकों के ऑफर का लाभ उठा सकते है। इस समय लोग कार खरीदते, बाइक खरीदते है और साथ में घर भी खरीदते है। ऐसे में आपको भी लोन की जरूरत पड़ती होगी। ऐसे में बैंक आपके लिए कई ऑफर्स लेकर आए है।

बता दें की इस समय भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक ने अपने कार और होम लोन पर ऑफर पेश किए है। इसके तहत लोगों को 8.4 प्रतिशत वार्षिक जितने न्यूनतम ब्याज पर होम लोन ऑफर किया जा रहा है।

भारतीय स्टेट बैंक का फेस्टिव लोन ऑफर 31 दिसंबर 2023 को खत्म होगा। ऐसे में आप एसबीबाई से भी फायदा उठा सकते है। पीएनबी ने अपने ग्राहकों को 8.7 प्रतिशत की ब्याज पर कार लोन देने का ऐलान किया है।

pc- woden.com.br