जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविदं सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से आरएसएस को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान के सरकारी स्कूलों और शिक्षकों का इस्तेमाल आरएसएस के प्रचार तंत्र के रूप में करना अत्यंत गंभीर है।
राज्य में जिस तरह से शिक्षा तंत्र का राजनीतिक दुरुपयोग एवं बच्चों की चेतना पर कब्ज़ा करने की साज़िश की जा रही है, वो ख़तरनाक है, कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। एक तरफ देश के स्वर्णिम इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन और राजस्थान की गौरवगाथा की पुस्तकों को सिलेबस से हटाकर कमजोर किया जा रहा है, और दूसरी तरफ शिक्षकों के जरिए वैचारिक एजेंडा थोपने की कोशिश हो रही है। सरकारी कार्मिक और विशेषकर टीचर किसी संगठन के प्रचारक नहीं हैं, कि उनसे बच्चों की सोच पर कब्ज़ा करने के लिए संघ का एजेंडा चलवाया जाए।
आपातकाल को हम पहले ही भूल मान चुके हैं, लेकिन उसके नाम पर आज नफ़रत और प्रोपेगेंडा चलाया जाए, ये अनुचित है। शिक्षा में लगातार बढ़ता आरएसएसका दखल बंद होना चाहिए, इसके खिलाफ हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें