US: ट्रंप का नाटो प्रमुख के सामने फूटा गुस्सा, कहा-ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन ने ईरान युद्ध में नहीं दिया साथ

इंटरनेट डेस्क। ईरान अमेरिका तनातनी के बीच में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने यूरोपीय सहयोगियों को निशाने पर लिया है। ट्रंप ने नाटो महासचिव मार्क रूटे के साथ हुई बैठक में ईरान युद्ध के दौरान सहयोग की कमी को लेकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि कई प्रमुख सहयोगी देशों ने अमेरिका को निराश किया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने साफ तौर पर ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन का नाम लेते हुए कहा कि जंग के दौरान इन देशों से जिस स्तर के समर्थन की उम्मीद थी, वह नहीं मिला। उन्होंने कहा, हमें निराश किया गया। अगर कोई दूसरा देश ऐसी स्थिति में होता तो शायद आज हम यह बैठक भी नहीं कर रहे होते।

अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना था कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के दौरान सहयोगी देशों को खुलकर अमेरिका के साथ खड़ा होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अगर यूरोपीय देशों ने स्पष्ट रूप से मदद की पेशकश की होती तो यह बेहतर संदेश जाता। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो प्रमुख मार्क रूट के प्रति सम्मान भी जताया और कहा कि अमेरिका और नाटो नेतृत्व के बीच बातचीत आगे भी जारी रहेगी।

pc- aaj tak