खेल डेस्क। भारत के युकी भांबरी ने अपने जोड़ीदार के साथ मिलकर यूएस ओपन टेनिस खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। भांबरी और उनके जोड़ीदार न्यूजीलैंड के माइकल वीनस ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पुरुष युगल स्पर्धा के तीसरे दौर में जीत हासिल कर अपने पहले ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
मंगलवार को खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल में 14वीं वरीयता प्राप्त भांबरी-वीनस ने गत सीजन के फाइनलिस्ट टिम पुट्ज और केविन क्राविएट्ज की चौथी वरीयता प्राप्त जर्मन जोड़ी को शिकस्त दी। भांबरी-वीनस की जोड़ी ने मुकाबला एक घंटे 24 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-4 से अपने नाम किया।
अगले दौर में भांबरी-वीनस का मुकाबला 11वीं वरीयता प्राप्त क्रोएशिया के निकोला मेक्टिक और अमेरिकी अनुभवी राजीव राम से होगा। भारत के युकी भांबरी अपने पहले ग्रैंड स्लैम से अब केवल तीन कदम दूर ही है। उनके पास ये खिताब जीतकर देश का नाम रोशन करने का मौका होगा।
PC: sports ndtv