US-Iran War: अमेरिकी  सेना ने बनाया दक्षिणी ईरानी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास को निशाना

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच का सैन्य टकराव बढ़ता ही जा रहा है। दोनों ही पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर हमले हो रहे हैं।

US-Iran War: अमेरिकी  सेना ने बनाया दक्षिणी ईरानी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास को निशाना

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच का सैन्य टकराव बढ़ता ही जा रहा है। दोनों ही पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर हमले हो रहे हैं। अमेरिकी सेना ने गुरुवार को लगातार छठी रात ईरान पर नए हवाई हमले किए। खबरों के अनुसार, अमेरिकी  सेना ने अपने हमलों से दक्षिणी ईरानी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास को निशाना बनाया।

इन हमलों के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई और एक संचार टावर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बंदर अब्बास का एक आवासीय इलाका भी अमेरिकी हमलों की चपेट में आ गया है। इसमें कम से कम सात लोग घायल हुए हैं।

अमेरिकी सैन्य कमान सेंट्रल कमांड के मुताबिक हमले का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं को और कमजोर करना था। अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों और क्षमताओं को निशाना बनाते हुए नई कार्रवाई शुरू की है। ईरानी सरकारी टेलीविजन ने  भी अमेरिकी हमले की पुष्टि की है। उसने बताया कि अमेरिकी मिसाइलें होर्मुज के पास स्थित रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास और उसके आसपास के इलाकों में गिरी हैं।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी गुप्त वार्ताओं का संकेत मिला
इन हमलों के कुछ घंटे पहले ही व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने अमेरिका और ईरान के बीच जारी गुप्त वार्ताओं का संकेत दिया। उन्होंनेबताया था कि ईरान लगातार अमेरिका से बातचीत कर रहा है और हमारे साथ एक समझौता करने की इच्छा जता रहा है। आपको बता दें कि ईरान भी अमेरिकी हमलों का करार जवाव दे रहा है। दोनों देशों के बीच की ये जंग कब समाप्त होगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

PC: hindi.news18 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें