US-Iran Dispute: टूटा सीजफायर, अमेरिका ने ईरान पर कर दी बमबारी, डोनाल्ड ट्रंप ने दी है ये चेतावनी

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका ने सीजफायर तोड़कर एक बार फिर से ईरान पर हमला कर दिया है। अमेरिकी सेना ने ईरान पर बमबारी शुरू कर दी है। ईरान ने अमेरिका सीजफायर के बीच ये कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

US-Iran Dispute: टूटा सीजफायर, अमेरिका ने ईरान पर कर दी बमबारी, डोनाल्ड ट्रंप ने दी है ये चेतावनी

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका ने सीजफायर तोड़कर एक बार फिर से ईरान पर हमला कर दिया है। अमेरिकी सेना ने ईरान पर बमबारी शुरू कर दी है। ईरान ने अमेरिका सीजफायर के बीच ये कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। खबरों के अनुसार, अमेरिकी सेना की ओर से ओमान की खाड़ी में ईरानी तेल टैंकरों पर हमला किया गया है। दूसरी और ईरान ने करारा जवाब देने की धमकी दे डाली है।  ईरानी सरकारी मीडिया की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है। मीडिया के अनुसार, खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी सेना ने जास्क के पास ईरानी समुद्री इलाके से होर्मुज स्ट्रेट की ओर जा रहे एक तेल टैंकर को निशाना बनाया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसी बीच ईरान को चेतावनी दे डाली कि अगर तेहरान डील नहीं करता तो हम फिर हमले करेंगे। उन्होंने कहा कि ईरान ने अमेरिकी जंगी जहाजों पर हमला किया था। इस संबंध में ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच फायरिंग में हमने उन्हें बुरी तरह से तबाह कर दिया और उनकी कई छोटी नावों को डुबो दिया।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि हम उन्हें परमाणु हथियार रखने का अधिकार नहीं देंगे।  और वे इस बात पर सहमत हो गए हैं।

होर्मुज संकट के कारण खाड़ी क्षेत्र में फंस गए करीब 1500 जहाज
दूसरी और संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी ने जानकारी दी कि होर्मुज संकट के कारण खाड़ी क्षेत्र में करीब 1500 जहाज फंस गए हैं। वहीं लगभग 20 हजार चालक दल के सदस्य यानी नाविक भी फंसे हुए हैं। इससे दोनों देशों के बीच जंग फिर से तेज होने के संकेट मिल रहे हैं। ये दुनिया के देशों के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

PC: caspianpost
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें