India-Pakistan को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा- बहुत जल्द टूट सकता है संघर्ष विराम

इंटरनेट डेस्क। एक बार फिर दोहराया गया है कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को अब अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दोहराया है।

India-Pakistan को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा- बहुत जल्द टूट सकता है संघर्ष विराम

इंटरनेट डेस्क। एक बार फिर दोहराया गया है कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को अब अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दोहराया है। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप 40 से अधिक बार बोल चुके हैं कि उन्होंने यह कहकर दोनों देशों के बीच संघर्ष रुकवाया कि अमेरिका उनके साथ बहुत व्यापार करेगा।

मार्को रूबियो ने एक साक्षात्कार बोल दिया कि भारत और पाकिस्तान के बीच की गतिविधियों पर अमेरिका हर दिन नजर रख रहा है, क्योंकि संघर्ष विराम बहुत जल्द टूट सकते हैं। 

रूबियो इस दौरान कहा कि संघर्ष विराम का एकमात्र तरीका है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गोलीबारी बंद करने पर सहमत हों। उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम की एक जटिलता यह है कि इसे बनाए रखना पड़ता है, जो बहुत मुश्किल है। हम हर दिन इस पर नजर रखते हैं कि पाकिस्तान व भारत के बीच क्या हो रहा है। 

भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर किए थे हमले 
आपको पहलगाम में हुए आतंक हमले के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान और पीओके आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे। इससे भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष छिड़ गया था। हालांकि ये संघर्ष ज्यादा समय तक जारी नहीं रहा था और दोनों देशों के बीच सीजफायर हो चुका है। इसके बाद से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाने का दावा कर रहे हैं। हालांकि भारत सरकार द्वारा इस दावे का नाकारा जा रहा है।  भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की थी।  

PC: naidunia

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें