Urvashi Rautela: लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं उर्वशी रौतेला, कहा- मिला हैं टिकट का ऑफर

Urvashi Rautela: लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं उर्वशी रौतेला, कहा- मिला हैं टिकट का ऑफर

Urvashi Rautela:  लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं उर्वशी रौतेला, कहा- मिला हैं टिकट का ऑफर

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टाइल आइकन उर्वशी रौतेला का नाम आपने खूब सुना ही होगा और कई फिल्मों में आपने उन्हें देखा भी होगा। लेकिन अब उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं और वो ये की वह लोकसभा का चुनाव लड़ सकती है। उर्वशी ने कहा है कि उन्हें टिकट का आफर मिल चुका है।

हालांकि किस सीट से मिला है ये उन्होंने नहीं बताया है और ये भी नहीं बताया कि वह इलेक्शन लड़ रही हैं या नहीं। इस खबर से उर्वशी के फैंस काफी खुश हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उर्वशी का एक वीडियो सामने आया हैं जिसमें वह खुद इस बात के बारे में बताती नजर आ रही हैं। वह कह रही हैं, टिकट मिली है मुझे लेकिन मुझे तय करना है कि मैं ये करने वाली हूं या नहीं। 

उन्होंने आगे कहा में मैं इसका हिस्सा बनना चाहती हूं या नहीं? आप लोग मुझे कमेंट सेक्शन में राय दें कि क्या मुझे राजनीति में शामिल होना चाहिए या नहीं। दरअसल उर्वशी से राजनीति में उनकी दिलचस्पी के बारे में पूछा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने टिकट मिलने की बात कही है। 

pc- jagran

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें