UPCrime: मेला देखने जा रही थी युवती तभी दो युवकों ने पकड़ लिया और रात भर किया गैंगेरप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; फिर...

उत्तर प्रदेश के बांदा में दरिंदगी का एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।  मेला देखने जा रहीं एक नागबग लड़की को दूसरे समुदाय के दो युवकों ने पकड़ लिया और उसे जंगल में ले गए। फिर वहां उन्होंने नाबालिग के साथ रात भर गैंगरेप किया

UPCrime: मेला देखने जा रही थी युवती तभी दो युवकों ने पकड़ लिया और रात भर किया गैंगेरप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; फिर...

PC: TV9HINDI

उत्तर प्रदेश के बांदा में दरिंदगी का एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।  मेला देखने जा रहीं एक नागबग लड़की को दूसरे समुदाय के दो युवकों ने पकड़ लिया और उसे जंगल में ले गए। फिर वहां उन्होंने नाबालिग के साथ रात भर गैंगरेप किया। दरिंदो ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया।  जैसे तैसे पीड़िता उनके चंगुल से छूट कर अपने घर पहुंची और इस पूरी घटना के बारे में अपने परिवार के लोगों को बताया। परिवार जनों ने सीधे थाने का रूख किया और शिकायत दर्ज की। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। 

जब आरोपी मेला देखने जा रही लड़की को अपने साथ जबरदस्ती ले जा रहे थे तो उसकी बड़ी बहन भी मौजूद थी, जिसे आरोपियों ने खाई में धक्का दे दिया।   घटना से परिजनों में गुस्सा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अक्सर ही  उसे परेशान करते थे। 

यह मामला बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पड़ोसी गांव पिपरोदर निवासी  दबंग आवेज और मुजीद बाइक से पहुंचे। मौका देख उन्होंने बड़ी बहन को खाई में धकेला और छोटी को अगवाह कर जंगल ले गए। नाबालिग की उम्र 16 साल है। आरोप है कि दोनों युवकों ने पास के ही जंगल में ले जाकर उसके साथ रात 3 बजे तक गैंगरेप किया। 

धर्म परिवर्तन और शादी करने का बनाया दबाव

पीड़िता का आरोप है कि उसपर धर्म परिवर्तन करने और शादी करने का दबाव बनाया। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि रात भर उन्होंने अपनी बेटी को तलाश किया। सुबह जब उनकी बेटी घर पहुंची और उसने जो बताया वो  सुनकर वह लोग पैलानी थाने पहुंचे। जहाँ उन्हीने शिकायत दर्ज की। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें