UP: तीन युवकों ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, अधेड़ ने बना लिया वीडियो, फिर शुरू हुआ ऐसा खेल कि...

इंटरनेट डेस्क। यूपी के बदायूं से मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। इसे बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। यहां पर एक किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर इससे ब्लैकमेल कर एक साल तक यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है।

UP: तीन युवकों ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, अधेड़ ने बना लिया वीडियो, फिर शुरू हुआ ऐसा खेल कि...

इंटरनेट डेस्क। यूपी के बदायूं से मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। इसे बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। यहां पर एक किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर इससे ब्लैकमेल कर एक साल तक यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार, साल भर पहले बकरी चराने गई किशोरी को गांव के ही तीन युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया।

इस दौरान एक अधेड़ ने उनका वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद वीडियो गांव के एक अन्य युवक के हाथ लग गया। इसके बाद उसने किशोरी को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर यौन शोषण करना शुरू कर दिया। इसके बाद सभी आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी के साथ समय-समय पर यौन शोषण किया। युवकों की इन हरकतों से किशोरी परेशान हो गई थी।

एक जून को आरोपियों के बुलाने पर वह नहीं गई।  इसेक बाद एक आरोपी ने किशोरी का वीडियो किसी और को भी भेज दिया। इसके बाद किशोरी ने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। फिर पीडि़ता के चाचा ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया। 

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें