Union Budget: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट को लेकर अब ये दिए हैं ये संकेत

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए  आगामी केंद्रीय बजट को लेकर बड़ी बात कही है।

Union Budget: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट को लेकर अब ये दिए हैं ये संकेत

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए  आगामी केंद्रीय बजट को लेकर बड़ी बात कही है। द्रौपदी मुर्मू ने आगामी बजट को लेकर कहा कि ये एक भविष्यदर्शी दस्तावेज होगा। इसमें सभी सुधारों को तेजी से आगे बढ़ाए जाने का प्रावधान किया जाएगा। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दौरान बोल दिया कि नई सरकार का पहला बजट सरकार की दूरगामी पॉलिसी और भविष्य की दूरदर्शिता का प्रभावशाली दस्तावेज होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से बजट में बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसले दिखेंगे और कई ऐतिहासिक कदम भी देखने को मिलेंगे। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुका है।  पिछले 10 सालों में देश11वें स्थान से उठकर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मेरी सरकार भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम कर रही है।

PC: india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें