भाजपा के कुशासन में अपराधी बेख़ौफ हैं, उनके मन से कानून का डर खत्म हो चुका है: Dotasra

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जोधपुर की दो बहनों द्वारा आत्महत्या किए जाने को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

भाजपा के कुशासन में अपराधी बेख़ौफ हैं, उनके मन से कानून का डर खत्म हो चुका है:  Dotasra

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जोधपुर की दो बहनों द्वारा आत्महत्या किए जाने को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि जोधपुर की दो बहनों की मृत्यु आत्महत्या नहीं, बीजेपी सरकार और ध्वस्त कानून व्यवस्था द्वारा किया गया "संस्थागत मर्डर" है।

  बेटियां ब्लैकमेल, गैंगरेप और दरिंदगी झेलती रही, और सड़ा हुआ सिस्टम एवं पुलिस चुपचाप सब कुछ देखती रही। एफआईआर के बाद भी अपराधी खुलेआम घूमते रहे और कहते रहे कि "पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती"। आखिर दरिंदों को ये हौसला कौन दे रहा था? हकीकत ये कि भाजपा के कुशासन में अपराधी बेख़ौफ हैं, उनके मन से कानून का डर खत्म हो चुका है।

डोटासरा ने इस संबंध में आगे से कहा कि महिला सुरक्षा पर "नहीं सहेगा राजस्थान" जैसे झूठे नारे और खोखले भाषण देकर सत्ता में आई   बीजेपी जवाब दें.. आखिर कब तक बेटियां यूं ही दरिंदों और सिस्टम की मिलीभगत की बलि चढ़ती रहेंगी?

PC:  rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें