Under-19 Asia Cup: अभिज्ञान कुंडू का दोहरा शतक, लगाए 17 चौके और 9 छक्के

खेल डेस्क। अंडर-19 एशिया कप में भारत के युवा खिलाड़यों का शानदार प्रदर्शन देने को मिल रहा है। वैभव सूर्यवंशी सहित कई क्रिकेटरों ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है।

टूर्नामेंट के के 10वें मुकाबले में आज भारत का सामना मलेशिया से हो रहा है। मैच में भारत की ओर से अभिज्ञान कुंडू ने दोहरी शतकीय पारी खेली है। इससे भारतीय टीम रनों का अंबार खड़ा करने में सफल रही है। अभिज्ञान कुंडू ने केवल 119 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया।  उन्होंने केवल 125 गेंदों पर नाबाद 209 रन बनाए। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी दोहरी शतकीय पारी के दौरान 17 चौके और नौ छक्के लगाए।

भारत ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट गंवाकर  408 रन का  पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। इससे पहले भारत की ओर से वैभव ने 50 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। वहीं वेदांत त्रिवेदी ने 90 रन का योगदान दिया। वह अपना शतक पूरा नहीं कर सके। मलेशिया की ओर से मुहम्मद अकरम ने पांच विकेट झटके। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें