यूक्रेन ने अब रूस पर किया सबसे बड़ा ड्रोन हमला, बढ़ सकती हैं Putin के लिए मुश्किलें

इंटरनेट डेस्क। रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग अब बढ़ती जा रही है। यूक्रेन से रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। खबरों के अनुसार, अब यूक्रेन ने रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है।

यूक्रेन ने अब रूस पर किया सबसे बड़ा ड्रोन हमला, बढ़ सकती हैं Putin के लिए मुश्किलें

इंटरनेट डेस्क। रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग अब बढ़ती जा रही है। यूक्रेन से रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। खबरों के अनुसार, अब यूक्रेन ने रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। रूस के मॉस्को पर हुए इस हमले में दर्जनों घर बर्बाद हो गए। यूक्रेन के हमले के बाद अब 50 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। जवाब में रूस की ओर से भी यूक्रेन के कम से कम 20 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया। मॉस्को के आसपास के इलाकों में यूक्रेन का हमला होना रूस के राष्ट्रपति पुतिन के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। 

क्रेमलिन की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है। क्रेमलिन ने जानकारी दी कि मॉस्को के आसपास के इलाकों के ऊपर उड़ान भर 20 यूक्रेन ड्रोन को मार गिराया गया है। 

एक व्यक्ति की हो गई है मौत
आपको बता दें कि यूक्रेन के ड्रोन हमले में मॉस्को के आसपास के इलाके में घरों को  का काफी नुकसान हुआ है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। खबरों के अनुसार, यूक्रेनी हमले के बाद मॉस्को के चार एयरपोट्र्स में से तीन को छह घंटों से ज्यादा समय के लिए बंद करना पड़ा था। 

रूस के लिए है बड़ा झटका
यूक्रेन के इस हमले को रूस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अब रूस के राष्ट्रपति पुतिन की ओर से यूक्रेन को लेकर बड़ा कदम उठाया जा सकता है। दोनों ही देशों के बीच का संघर्ष अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। उसके अभी आगे रहने की संभावना है।

PC: jagran 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें