अलवर की अरावली पहाड़ियों को माफिया का 'चारागाह' बना देना भाजपा की डबल इंजन सरकार की घोर विफलता: Jully

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक बार फिर से अरावली को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता जूली ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि अलवर की अरावली पहाड़ियों को माफिया का 'चारागाह' बना देना भाजपा की डबल इंजन सरकार की घोर विफलता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कागजों में एमपीएसएम बनने तक रोक का दिखावा है, लेकिन हकीकत में प्रशासन की मिलीभगत से रात के अंधेरे में पहाड़ों को लूटकर पत्थर हरियाणा भेजा जा रहा है। बड़े दुर्भाग्य की बात है कि केंद्र और राज्य दोनों के पर्यावरण मंत्री इसी जिले से हैं, फिर भी उनकी नाक के नीचे अवैध ब्लास्टिंग और ओवरलोड वाहनों का तांडव जारी है। मंत्रियों का अपने ही घर में यह इकबाल खत्म होना मिलीभगत की ओर इशारा करता है।

टीकाराम जूली ने कहा कि खतरा केवल आज का नहीं है, एमपीएसएम लागू होते ही 100 मीटर से नीचे की पहाड़ियों पर खनन की जो छूट मिलेगी, वह अरावली के अस्तित्व और स्थानीय जनता के जीवन को नरक बना देगी। हम अरावली के सीने पर यह प्रहार बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार जवाब दे, पर्यावरण का संरक्षण मंत्रियों की प्राथमिकता है या माफिया का हित?

PC: newstak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें