खेल डेस्क। ट्रेविस हेड (59 और 61) की अर्धशतकीय पारियों के साथ ही गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट मैच में 159 रन से शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम को ये मैच जीतने के लिए 301 रन का टारगेट दिया था। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में केवल 141 रन ही बना सकी।
इस मैच में किए गए शानदार प्रदर्शन के लिए ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इसके साथ उनके नाम आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप मेें एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
उन्होंने डब्ल्यूटीसी के इतिहास में 10वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने की उपलब्धि हासिल की। वह ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने केवल 50 मैचों में ही इस उपलब्धि को हासिल कर लिया है। दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से मौजूद बेन स्टोक्स और जो रूट पांच-पांच बार ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें