इंटरनेट डेस्क। अगर आपका इस गर्मी के मौसम में कही पर घूमने का प्लान है तो आज हम आपको एक बहुत ही शानदार जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये गर्मी के मौसम में घूमने के हिसाब से बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है।

आज हम आपको अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। पूर्वी हिमालय की गोद में बसी यह खूबसूरत जगह आपका दिल खुश कर देगी। जीरो वैली अपनी हरियाली, पाइन के पेड़ों और धान के खेतों के लिए मशहूर है। यहां का शांत माहौल आपको शहर की भागदौड़ से दूर सुकून का एहसास करा देगा।

जीरो वैली अपातानी जनजाति की अनोखी संस्कृति के लिए भी प्रसिद्ध है। अगर आप म्यूजिक पसंद करते हैं तो यहां होने वाला जीरो म्यूजिक फेस्टिवल आपके दिल को भा जाएगा। आपको आज ही अपने परिवार के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।
PC: treebo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें