Travel Tips: आंध्र प्रदेश के हॉर्सले हिल्स की खूबसूरती देखकर हैरान रह जाएंगे आप, आज ही बना लें प्लान 

इंटरनेट डेस्क।  गर्मी के मौसम में बहुत से लोग घूमने के लिए गोवा, शिमला-मनाली या फिर नैनीताल और मसूरी जाना पसंद करते हैं। यहां पर भीड़ अधिक रहती हैं। आज हम आपको आंध्र प्रदेश की एक बहुत ही शानदार जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर घूमने में आपको बहुत ही मजा आ जाएगा।  

आज हम आपको यहां के हॉर्सले हिल्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो खूबसूरत और शांत हैं। ये आंध्र प्रदेश का सबसे शानदार हिल स्टेशन है जो चित्तूर जिले में स्थित है। इसे आंध्र का ऊटी भी बोला जाता है। यहां के घने जंगल बहुत ही खूबसूरत है।

अगर आप यहां आते हैं तो इसकी खूबसूरती के आप दीवाने हो जाएंगे। इस हिल स्टेशन पर आपको ट्रैकिंग के अलावा नेचर वॉक का भी बढिय़ां अनुभव मिलेगा। गर्मी के मौसम में यहां का तापमान सुहावना रहता है। यहां चारों ओर हरियाली से ढकी पहाडिय़ां आपको बहुत ही पसंद आएगी। आपको आज ही यहां पर अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC: siasat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें