Travel Tips: इन जगहों की यात्रा कर आप भी हो जाएंगे खुश, बना सकते हैं प्लान

इसके साथ ही आप इस बार उत्तराखंड के पिथौरागढ़ भी जा सकते है।

Travel Tips: इन जगहों की यात्रा कर आप भी हो जाएंगे खुश, बना सकते हैं प्लान

इंटरनेट डेस्क। गर्मी की छुट्टिया समाप्त हो चुकी है और उसके साथ ही अब आपको घूमने का मौका मिलेगा सीधे अगस्त में। ऐसे में आप भी अगर गर्मी के इस मौसम में घूमने जाने का प्लान बना रहे है थे तो अब आप मानसून में घूमने के लिए जा सकते है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे है की आप कहा जा सकते है।

स्पीति घाटी
इस बार आप हिमाचल प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित स्पीति घाटी जा सकते है।  एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए ये जगह बहुत ही शानदार है। अगर आप यहां जाते है तो आप यहां ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, रिवर राफ्टिंग भी कर सकते है। इसके साथ ही आप यहिां के सबसे पुराने बौद्ध मठ भी जा सकते है।

पिथौरागढ़
इसके साथ ही आप इस बार उत्तराखंड के पिथौरागढ़ भी जा सकते है। यह जगह मिनी कश्मीर के नाम से भी जानी जाती है। नेपाल की सीमा पर मौजूद पिथौरागढ़ में आपको अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे। यहां आप हिमनद ट्रेक भी जा सकते हैं। यहां आप कस्तूरी हिरण के घर अस्कोट अभयारण्य भी घूमने जा सकते हैं।

pc- adotrip.com,popcorntrip.com, travelbeautifulindia.com