Travel Tips: केवल 6,990 में ही कर सकते हैं माता वैष्णो देवी की यात्रा, आईआरसीटीसी ने पेश किया है ये टूर पैकेज

इंटरनेट डेस्क। आईआरसीटीसी ने माता वैष्णो देवी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए एक शानदार टूर पैकेज पेश किया है।

Travel Tips: केवल 6,990 में ही कर सकते हैं माता वैष्णो देवी की यात्रा, आईआरसीटीसी ने पेश किया है ये टूर पैकेज

इंटरनेट डेस्क। आईआरसीटीसी ने माता वैष्णो देवी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए एक शानदार टूर पैकेज पेश किया है। अगर आपका यहां जाने का प्लान है तो आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा। इस टूर पैकेज में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।  इस टूर पैकेज का नाम माता वैष्णो देवी एक्स दिल्ली रखा गया है।

आईआरसीटीसी के इस इस पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को कुल 3 रातों और 4 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस टूर का पैकेज के तहत यात्रा की शुरुआत 17 नवंबर, 2025 को दिल्ली से होने जा रहा रही है। यात्रा ट्रेन से कराई जाएगी।

वहीं बाकी जगहों पर आपको घुमाने के लिए कैब की व्यवस्था आईआरसीटीसी की ओर से की जाएगी। आप ये यात्रा केवल 6,990 में ही कर सकते हैं। इसके लिए आपको तीन लोगों के ग्रुप में अपना टिकट बुक करवाना होगा। कंफर्ट 3एसी में अकेले सफर करने पर 10,770 रुपए और दो लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति किराया 8,100 रुपए देना होगा।

PC: webdunia, mohitbangari, jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें