Travel Tips: आप भी जा सकते है इस बार घूमने के लिए इन खूबसूरत जगहों पर

इसके अलावा आप यहां पर जोग फॉल्स भी जा सकते है।

Travel Tips:  आप भी जा सकते है इस बार घूमने के लिए इन खूबसूरत जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। आप भी मानसून के इस मौसम में और अगस्त की आने वाली छुट्टियों में घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो आपको जरूर जाना चाहिए। आपको इस बार अपने परिवार के साथ कर्नाटक राज्य की यात्रा कर लेनी चाहिए। ये राज्य अपनी खूबसूरती के लिए अपनी पहचान रखता है। 

काबिनी वन
आप यहा घूमने आ रहे है तो आप यहां के खूबसूरत वन काबिनी वन घूमने आ सकते हैं। यहां हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते है। यह एक वन्यजीव हॉटस्पॉट है। आपको बता दें की एशियाई हाथी इस वन में पाए जाते हैं। साथ ही आपको यहां सबसे प्रसिद्ध जीवित ब्लैक पैंथर देखने को मिलेंगे।

जोग फॉल्स
इसके अलावा आप यहां पर जोग फॉल्स भी जा सकते है। यह कर्नाटक का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह चार खंडों में विभाजित है राजा, रोअरर, रॉकेट और रानी। इस झरने की ऊंचाई लगभग 254 मीटर बताई जाती है। ऐसे में आपके लिए ये शानदार डेस्टिनेशन हो सकती है।

pc- bigcatsindia.com,travelobiz.com,hindishayari.biz