Travel Tips: अगस्त में आप भी करें लद्दाख की पहाड़ियों की सैर, IRCTC टूर के साथ मात्र इतना आएगा खर्च

IRCTC ने चंडीगढ़ से शुरू होने वाले लद्दाख के लिए एक विशेष टूर पैकेज पेश किया है, ये एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इस पैकेज का नाम है Incredible Ladakh with IRCTC LTC Approved Ex Chandigarh है

Travel Tips: अगस्त में आप भी करें लद्दाख की पहाड़ियों की सैर, IRCTC टूर के साथ मात्र इतना आएगा खर्च

PC: abplive

IRCTC ने चंडीगढ़ से शुरू होने वाले लद्दाख के लिए एक विशेष टूर पैकेज पेश किया है, ये एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इस पैकेज का नाम है Incredible Ladakh with IRCTC LTC Approved Ex Chandigarh है और इसमें आने और वापसी दोनों यात्राओं के लिए लेह की उड़ानें शामिल हैं। यह एक आरामदायक पैकेज है।

इस टूर में लेह, शाम घाटी, नुब्रा, तुरतुक, थांग जीरो पॉइंट और पैंगोंग की यात्राएँ शामिल हैं। यह पैकेज 13 से 20 अगस्त, 2024 के बीच 8 दिन और 7 रातों की यात्रा के लिए उपलब्ध है।

PC: abplive

यात्रा के दौरान, प्रतिभागियों को 7 नाश्ते, 7 दोपहर के भोजन और 7 रात्रिभोज प्रदान किए जाएंगे। आवास में लेह में 4 रातें, नुब्रा में 2 रातें और पैंगोंग में 1 रात शामिल है।

PC: abplive

बुकिंग के लिए, पैकेज के लिए लागत अलग अलग है। 

सिंगल ऑक्युपेंसी: ₹53,460 प्रति व्यक्ति
ड्यूल ऑक्युपेंसी: ₹47,715 प्रति व्यक्ति
ट्रिपल ऑक्युपेंसी: ₹46,740 प्रति व्यक्ति

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें