Travel Tips: सावन के महीने में आप भी जा सकते है कोयंबटूर, दर्शन होंगे आदियोगी शिव प्रतिमा के

आपको बता दें की आदियोगी का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज है।

Travel Tips:  सावन के महीने में आप भी जा सकते है कोयंबटूर, दर्शन होंगे आदियोगी शिव प्रतिमा के

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में हर कोई भगवान शिव की पूजा अर्चना में लगा हुआ हैं। ऐसे में आज हम आपको भगवान आदियोगी शिव प्रतिमा के बारे में बताने जा रहे जहां आप इसे देखने भी जा सकते है और यहां आप घूम भी सकते है। ऐसे में आप इस महीने में यहां जा सकते है।

कहा पर है आदियोगी शिव प्रतिमा
तमिलनाडु के शहर कोयंबटूर में आदियोगी शिव प्रतिमा बनी है। आदियोगी शिव प्रतिमा हिंदू देवता भगवान शिव को समर्पित है। जानकारी के लिए बता दें की यह प्रतिमा आदियोगी को समर्पित है, जिन्हें प्रथम योगी और योग का प्रवर्तक माना जाता है। 

जानते है प्रतिमा की खासियत
आपको बता दें की आदियोगी का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज है। प्रतिमा की ऊंचाई 112 फीट है। जिसका वजन लगभग 500 टन है। सप्ताह के अंत में, पूर्णिमा, अमावस्या और अन्य शुभ दिनों में 3डी लेजर शो देखने को मिलता है। 

pc- aaj tak,nari.punjabkesari.in,amritvichar.com