Travel Tips: इस सुहाने मौसम में आप भी जा सकते है घूमने के लिए वृंदावन

आप भी अगर इस सुहाने से मौसम में घूमने जाने का प्लान कर रहे है तो फिर आपको देर नहीं करनी चाहिए।

Travel Tips: इस सुहाने मौसम में आप भी जा सकते है घूमने के लिए वृंदावन

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर इस सुहाने से मौसम में घूमने जाने का प्लान कर रहे है तो फिर आपको देर नहीं करनी चाहिए। इसका कारण यह है की सावन का महीना आज समाप्त हो रहा है और अब बारिश भी धीरे धीरे कम हो जाएगी। ऐसे में बारिश कम हो उसके पहले ही आप इस मौसम में घूमने जा सकते है इन जगहों पर।

इस्कॉन मंदिर
इस मौसम में घूमने के लिए वृंदावन जा रहे है तो फिर आप जा सकते है इस बार इस्कॉन मंदिर। यह जगह आपको जरूर पसंद आएगी। बता दें की वृंदावन का इस्कॉन मंदिर भी बेहद फेमस है और खूबसूरती देखने लायक। इस मंदिर को कृष्ण बलराम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

निधिवन मंदिर
इसके अलावा आप यहां पर निधिवन मंदिर भी जा सकते है। वैसे ये मंदिर भारत के सबसे रहस्यमयी मंदिरों में से एक है। बता दें की यहां शाम की आरती के बाद लोग और पुजारी अपने घर को चले जाते हैं। बताते है की यहां अभी भी रोजाना रात को श्रीकृष्ण अपनी गोपियों के साथ रास लीला करने आते हैं।

pc- dekhnews.com,navbharat,chhattisgarhaaj.com