Travel Tips: सर्दियाें में घूमने के लिए आप भी चुन सकते है इन खूबसूरत सी जगहों को

हर किसी का मन घूमने का जरूर होता है और ऐसे में आपका मन भी है की नई साल के मौके पर कही बढ़िया सी जगहों पर घूमने के लिए जाया जाए

Travel Tips: सर्दियाें में घूमने के लिए आप भी चुन सकते है इन खूबसूरत सी जगहों को

इंटरनेट डेस्क। हर किसी का मन घूमने का जरूर होता है और ऐसे में आपका मन भी है की नई साल के मौके पर कही बढ़िया सी जगहों पर घूमने के लिए जाया जाए तो फिर आज आपको बता रहे है उन जगहों के बारे में जहां आप जा सकते है और घूमने का भरपूर आनंद ले सकते है। तो आए जानते है इनके बारे में।

डल झील, मैक्लोडगंज

स नए साल के मौके पर आप घूमनेू के लिए डल झील जा सकते है। लेकिन हम आपको श्रीनगर वाली नहीं। मैक्लोडगंज की डल झील के बारे में बता रहे है। यह टूरिस्ट अट्रैक्शन का सबसे बड़ा पॉइंट है। यह जगह कांगड़ा जिले में तोता रानी गांव के पास स्थित है। यह झील उबड़-खाबड़ पहाड़ों और देवदार के पेड़ों से घिरी हुई है। 

मिंकियानी दर्रा
इसके साथ ही आप चाहे तो मिंकियानी दर्रा भी जा सकते है। यह धौलाधार पर्वतमाला का एक हिस्सा है, जहां आपको प्रकृति के शानदार दृश्य देखने को मिलेंगे । मिंकियानी दर्रा पर्यटकों के लिए एक अच्छा ट्रैकिंग अनुभव भी प्रदान करता है। हरी-भरी वनस्पतियों के अलावा आप इस क्षेत्र में वन्य जीवन को भी देख सकते हैं। 

pc- thrillophilia.com, exoticmiles-com,manuadventures.in