Travel Tips: हनीमून के लिए आप भी चुन सकते है इन खूबसूरत जगहों को

शादियों का सीजन चल रहा है और उसके साथ ही अब हनीमून की प्लानिंग भी चल रही होगी।

Travel Tips:  हनीमून के लिए आप भी चुन सकते है इन खूबसूरत जगहों को

इंटरनेट डेस्क। शादियों का सीजन चल रहा है और उसके साथ ही अब हनीमून की प्लानिंग भी चल रही होगी। ऐसे में आप भी शादी के बाद हनीमून की प्लानिंग कर रहे है तो आप देश में नहीं विदेश में इसे प्लान करें। आपकों आज ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप हनीमून के लिए जा सकते है। 

अजरबेजान
आप अपने हनीमून के लिए अजरबेजान जा सकते है। यह बहुत ही अच्छी जगह है। यहां आप घूमने के साथ साथ कई तरह के एडवेंचर भी ट्राई कर सकते हैं। घूमने वाली जगहों की तो कोई कमी ही नहीं है, फन करना है या फिर रिलैक्स, दोनों के ही लिए ये है परफेक्ट जगह है। 

इंडोनेशिया
इसके साथ ही आप चाहे तो इंडोनेशिया भी जा सकते हैं। ये देश शांत होने के साथ साथ  बेहद खूबसूरत है। बता दें की यहां लगभग 17,000 आईलैंड्स हैं। मौज-मस्ती के अलावा अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो यह जगह आपके लिए बड़ी ही शानदार है। 

pc- navbharat, traveldailymedia.com, unimoni-in