इंटरनेट डेस्क। अगर आपका नए साल के मौके पर राजस्थान घूमने का प्लान है तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि आईआरसीटीसी ने अब राजस्थान घूमने के लिए दो नए टूर पैकेज पेश किए हैं। आईआरसीटीसी ने इस पैकेज का नाम रंगीला राजस्थान रखा है।
इसके तहत आपको नए साल के मौके पर 7 रात और 8 दिन तक राजस्थान घूमने का मौका मिलेगा। लखनऊ से ये दो टूर पैकेज 19 दिसंबर और 3 जनवरी से शुरू होने जा रहे हैं। आपको इनमें से कोई एक चुनना होगा। आईआरसीटीसी की ओर से टूर पैकेज में अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से दरें तय की गई है।
अकेले यात्रा करने पर सिंगल ऑक्यूपेंसी में 63,000 रुपए खर्च करने होंगे। डबल ऑक्यूपेंसी में 48,600 रुपए आपको खर्च करने होंगे। आपको आज ही यहां पर घूमने के लिए अपना टिकट बुक करवा लेना चाहिए। आपको इस टूर पैकेज के तहत आपको राजस्थान के कई खूबसूरत पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें