इंटरनेट डेस्क। फरवरी का महीना चल रहा हैं और कुछ समय के बाद सर्दियों का दौर भी समाप्त हो जाएगा। ऐसे में अगर आप भी घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप घूमने जा सकते है।
मुन्नार, केरल
आप घूमने के लिए मुन्नार, केरल भी जा सकते है। यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां आपको घने जंगल, जलप्रपात और चाय बागान देखने को मिलेंगे। यहां का मौसम लगभग पूरे वर्ष में सुहावना रहता है। यहा आप जंगल सफारी भी कर सकते है।
महाबळेश्वर
इस बार आप महाराष्ट्र में महाबळेश्वर जा सकते है। यहां का खूबसूरत नजारा आपको जरूर पसंद आएगा। यह जगह एक एक झील के किनारे स्थित है जिसमें आप बोटिंग और स्विमिंग का आनंद भी ले सकते हैं।
pc- zee news