Travel Tips: मानसून में घूमने के लिए सेफ है भारत की ये जगह, आप भी बना लें घूमने का प्लान 

देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश शुरू हो गई है, जो गर्मी से राहत दिलाने वाला मौसम है और बहुत से लोगों को अच्छा लगता हैं। बहुत से लोग इस मौसम में घूमने का प्लान बनाते हैं लेकिन बारिश के कारण कई लोग अपने प्लान्स कैंसल भी कर देते हैं।

Travel Tips: मानसून में घूमने के लिए सेफ है भारत की ये जगह, आप भी बना लें घूमने का प्लान 

pc: tv9hindi

देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश शुरू हो गई है, जो गर्मी से राहत दिलाने वाला मौसम है और बहुत से लोगों को अच्छा लगता हैं। बहुत से लोग इस मौसम में घूमने का प्लान बनाते हैं लेकिन बारिश के कारण कई लोग अपने प्लान्स कैंसल भी कर देते हैं। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो एक शानदार जगह के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

राजस्थान एक बेहतरीन ट्रिप डेस्टिनेशन है। यहां का मौसम इस समय बहुत ही सुहावना होता है और गर्मी भी नहीं लगती। साथ ही, यहां कई खूबसूरत जगहें हैं जहां आप फैमिली के साथ आसानी से घूम सकते हैं। आइए राजस्थान की इन जगहों के बारे में जानते हैं। 

माउंट आबू
मानसून के मौसम में घूमने के लिए माउंट आबू एक शानदार विकल्प है। यह जगह पूरे साल पर्यटकों से भरी रहती है, लेकिन मानसून के समय इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। यहाँ आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। 

कुंभलगढ़
बारिश के मौसम में राजस्थान का कुंभलगढ़ बेहद ही शानदार लगता जा। ये किला बेहद ही बड़ा है और बादल महल देखने लायक हैं। इसके अलावा, आप रणकपुर जैन मंदिर और नीलकंठ महादेव मंदिर भी जा सकते हैं। यहाँ दुनिया की सबसे बड़ी दिवार भी हैं। 

pc: Amar Ujala

उदयपुर
उदयपुर, को झीलों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। इसकी खूबसूरती बारिश में और बढ़ जाती है। यहां की अरावली पहाड़ियों का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है। बायोलॉजिकल पार्क और सज्जनगढ़ पैलेस भी देखने लायक जगहें हैं।

pc: Times of India

बांसवाड़ा
अगर आपने अब तक राजस्थान का बांसवाड़ा नहीं देखा है, तो अब यहां जाने का प्लान बना लीजिए। इसे 100 द्वीपों का शहर भी कहा जाता है और यहां का नजारा एकदम अलग होता है। सोलो ट्रिप के लिए यह जगह परफेक्ट है।
 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें