Travel Tips: अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध है थिम्पू, बना लें घूमने का प्लान

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका गर्मी के मौसम में विदेश घूमने का प्लान है तो आप भूटान की राजधानी थिम्पू जा सकते हैं। आप बहुत ही कम बजट में इस स्थान पर घूमने का मजा ले सकते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। थिम्पू में आपको हर एक सुविधा मिलेगी।

लक्जरी होटल्स से लेकर रेस्टोरेंट्स, क्लब सहित आपको सभी जरूरी चीजें यहां पर कम दरों में आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी। 170 फीट बुद्धा मूर्ति यहां पर आपको देखने को मिलेगी, जो इस देश की शान है। ये मूर्ति आपको यहां पर हर स्थान से देखने को मिल जाएगी।

यहां की पहाड़ी पर आपको ट्रेकिंग का मजा लेने का मौका भी मिल जाएगा। वहीं आप यहां पर हेरिटेज म्यूजियम का मजा भी ले सकते हैं। भूटान की राजधानी थिम्पू में आपको प्राचीन हथियार से लेकर कृषि यंत्र भी देखने को मिलेंगे। आपको आज यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। 

PC: tripadvisor