Travel Tips: राजस्थान के ये दो शहर बस जाएंगे आपके दिल में, घूमने का आनंद ले सकते है आप भी

इसके साथ ही आप आगे झीलों के शहर उदयपुर जा सकते है।

Travel Tips: राजस्थान के ये दो शहर बस जाएंगे आपके दिल में, घूमने का आनंद ले सकते है आप भी

इंटरनेट डेस्क। आपका मन लोंग ड्राइव का है और इस ड्राइव के साथ आप कुछ जगहों को देखना भी चाहते है जो आपके मन में बस जाए। तो ऐसे में आपकों बता रहे है ऐसी ही जगहों के बारे में जहां आप एक लोंग ड्राइव के साथ घूमने का आनंद भी ले सकते है। ऐसे में आप चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जा सकते है।

चित्तौड़गढ़ 
चित्तौड़गढ़ राजस्थान में है और यहां का इतिहास तो आपने किताबों में खूब पढ़ा ही होगा। ऐसे में यहां का नाम सुनते ही आपके मन में सैनिकों और शाही राजपूताने के बहादुरी के किस्से दिमाग में घूमते होंगे। ऐसे में आप चित्तौड़गढ़ का किला देख सकते है। इस किले को भारत के सबसे बड़े फोर्ट के रूप में जाना जाता है। यहां हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते है।

उदयपुर शहर
इसके साथ ही आप आगे झीलों के शहर उदयपुर जा सकते है। चित्तौड़गढ़ से उदयपुर 100 किलोमिटर की दूरी पर है। झीलों का यह शहर ट्रेडिशनल चीजों से घिरा हुआ है। यहां अब तक कई बॉलीवुड, हॉलीवुड और खेल जगत से जुड़े लोग शादियां कर चुके है। ऐसे में आप यहां आ सकते है।