Travel Tips: नैना देवी के आशीर्वाद से करें वैवाहिक जीवन की शुरुआत, नैनीताल हनीमून के लिए है शानदार जगह  

इंटरनेट डेस्क। अगर आप सर्दी के मौसम में अपने पार्टनर के साथ कही पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप उत्तराखंड जा सकते हैं। यहां कुमाऊं पहाडिय़ों के बीच स्थित नैनीताल सर्दियों में हनीमून मनाने के लिए बहुत ही शानदार जगह है।

इसकी गिनती देश के सबसे रोमांटिक पर्यटक स्थलों में होती है। नैनीताल का रोमांटिक मौसम, मनमोहक वादियां, हिमालय से घिरी आकर्षक झीलें इसे हनीमून के लिए परफेक्ट जगह बनाने में काफी है।  नैनीताल में आपको अपने पार्टनर के साथ बहुत से खूबसूरत स्थानों पर घूमने का मौका मिलेगा।

 यहां पर नैनी झील और नैना देवी मंदिर पर्यटकों के लिए हमेशा से ही प्रमुख आकर्षण रहे हैं। नैना देवी मंदिर में माता का आशीर्वाद लेकर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत करनी चाहिए। आपके लिए यहां का टूर यागदार साबित होगा। आपको अपनी पत्नी के साथ आज ही यहां पर जाने का प्लान बना लेना चाहिए। 

PC: navbharattimes, jagran,