इंटरनेट डेस्क। देवउठनी एकादशी के साथ ही शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में लोग विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। कई कपल्स ने शादी के बाद हनीमून का प्लान भी बना लिया है। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो हनीमून कपल्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।

यहां पर जाने पर आपका टूर यादगार साबित होगा। हम आपको आज ऊटी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो तमिलनाडु राज्य में स्थित है। नीलगिरी पहाड़ों के बीच बसा ऊटी एक ऐसी जगह है जहां कपल्स और भी ज्यादा रोमांटिक हो जाते हैं।

देश क कपल्स के लिए ये बहुत ही पंसदीदा स्थान है। विदेशी पर्यटक में भी घूमने के लिए यहां पर आते हैं। यहां का हरा भरा और शांत वातावरण हनीमून को रोमांटिक बना देता है। यहां पर आपको ऊटी लेक, रोज गार्डन, नीलगिरि माउंटेन रेलवे राइड, कुन्नूर जैसी जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।
PC: holidayrider
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें