Travel Tips:  हनीमून कपल्स के लिए जन्नत से कम नहीं है मुन्नार, बना लें घूमने का प्लान

इंटरनेट डेस्क। केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण विश्व प्रसिद्ध है। अगर आपका आगामी समय में पार्टनर के साथ कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं।  यहां के सुकून भरे बैकवॉटर, सन किस्ड बीच, जायकेदार चाय के बागान, मसालों की बागवानी, रिच आर्ट और कल्चर पर्यटकों का दिल जीतने के लिए काफी है।

आज हम आपको ये यहां के खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। केरल के दक्षिण घाट पर्वतीय क्षेत्र के इडुक्की जिले में स्थित ये हिल स्टेशन खूबसूरत डैम और चाय की बागवानी के लिए मशहूर है। इडुक्की जिले में स्थित मट्टुपेट्टी डैम बहुत ही शानदार हिल स्टेशन है। यहां झील में आप बोटिंग करने का आनंद ले सकते हैं। यहां पर आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा।

मुन्नार में 50 से ज्यादा चाय के बागानों की खूबसूरती आपको बहुत ही पसंद आएगी। यहां टी-गार्डन में फोटो खिंचवाना किसी स्वर्ग से कम नहीं होगा। यहां का अट्टुकड़ वाटरफॉल भी आपका दिल जीत लेगा।

PC:  tripadvisor
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें