Travel Tips: मुन्नार हिल स्टेशन को बोला जाता है धरती का स्वर्ग, बारिश के मौसम में बना लें घूमने का प्लान

इंटरनेट डेस्क। केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है।

Travel Tips: मुन्नार हिल स्टेशन को बोला जाता है धरती का स्वर्ग, बारिश के मौसम में बना लें घूमने का प्लान

इंटरनेट डेस्क। केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर कई खूबसूरत पयर्टक स्थल हैं। अगर आपका बारिश के मौसम में कही पर घूमने का प्लान है तो आप यहां के मुन्नार हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं। इस हिल स्टेशन की सुंदरता के कारण इसे धरती का स्वर्ग बोला जाता है।

इस पर्यटक स्थल पर घूमने के लिए बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। यहां ऊंची-ऊंची पहाडिय़ों और झरनों को करीब से देख हर किसी का दिल खुश हो जाएगा। इस खूबसूरती हिल स्टेशन पर पर्यटकों को इको प्वाइंट, एरविकुलम नेशनल पार्क और कुंडला झील आदि का दीदार करने का मौका मिलेगा।

मुन्नार से 15 किमी की दूरी पर समुद्र तल से 600 फीट की ऊंचाई पर इको प्वाइंट बहुत ही शानदार जगह है। मुन्नार में पर्यटकों को एडवेंचर और बोटिंग का आनंद लेने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। 

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें