Travel Tips: अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है कश्मीर, इन पर्यटक स्थलों का जरूर करें भ्रमण

इंटरनेट डेस्क। हर किसी का सपना एक बार कश्मीर की खूबसूरती का दीदार जरूर ही करने का होता है। प्राकृतिक खूबसूरती के कारण इसे धरती का स्वर्ग बोला जाता है। कश्मीर की वादियां, झीलें, बर्फ से ढके पहाड़ और शांत वातावरण हर किसी को पसंद आते हैं।

अगर आपका आगामी समय में कश्मीर जाने का प्लान है तो हम आपको कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे। यहां पर पहलगाम, गुलमर्ग, डल झील के अलावा भी कई खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं। यहां पर सोनमर्ग बर्फ से ढकी चोटियों और हरे मैदानों के कारण बेहद आकर्षक लगती है।

थाजवास ग्लेशियर और झीलों की ट्रैकिंग यहां का प्रमुख आकर्षण को केन्द्र होता है। वहीं आप श्रीनगर से लगभग 50 किमी दूर युसमर्ग भी जा सकते हैं, जो एक शांत, सुंदर और प्राकृतिक जगह है। यहां का नीलनाग झील ट्रैकिंग आपको बहुत ही पसंद आएगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC: jagran 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें