Travel Tips: आईआरसीटीसी ने इजिप्ट भ्रमण के लिए पेश किया सस्ता टूर पैकेज, बुक करवा लें अपना टिकट

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका विदेश घूमने का प्लान है तो ये आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है। खबर ये है कि आईआरसीटीसी ने अब इजिप्ट भ्रमण के लिए शानदार टूर पैकेज पेश किया है।

Travel Tips: आईआरसीटीसी ने इजिप्ट भ्रमण के लिए पेश किया सस्ता टूर पैकेज, बुक करवा लें अपना टिकट

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका विदेश घूमने का प्लान है तो ये आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है। खबर ये है कि आईआरसीटीसी ने अब इजिप्ट भ्रमण के लिए शानदार टूर पैकेज पेश किया है। नील नदी के किनारे बसा ये देश अपने विशाल पिरामिड्स, ऐतिहासिक धरोहरों और अद्भुत संरचनाओं के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। 

आईआरसीटीसी की ओर से अब नाम का कुल 9 रातों और10 दिनों टूर पैकेज पेश किया है। जिसकी शुरुआत 13 अक्तूबर, 2024 को कोलकाता से हो रही है। आईआरसीटीसी के इस फ्लाइट टूर पैकेज के माध्यम से आपको इजिप्ट के लोकप्रिय स्थानों पर घूमने का मौका मिलेगा।  

इस पैकेज में आपको खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल जैसी कई प्रकार की सुविधाएं आईआरसीटीसी द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।  आप ये यात्रा केवल 1,82,400 रुपए में ही कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको तीन लोगों के ग्रुप में अपना टिकट बुक करवाना होगा। अकेले यात्रा करने पर 2,24,000 रुपए देने होंगे। 

indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें