इंटरनेट डेस्क। सिक्किम अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और शांत वातावरण के लिए दुनिया में बहुत ही प्रसिद्ध है। अगर आपका आगामी समय में इस राज्य में घूमने का प्लान है तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि सिक्किम में घूमाने के लिए आईआरसीटीसी ने एक शानदार टूर पैकेज पेश किया है। इसके तहत आपको यहां पर सुंदर झीलें और झरनों का दीदार करने का मौका मिलेगा।
आईआरसीटीसी की ओर से अब सिक्किम के लिए कुल 5 रातों और 6 दिनों तक यात्रा का शानदार टूर पैकेज पेश किया गया है। आईआरसीटीसी के इस फ्लाइट टूर पैकेज का नाम है। इस टूर पैकेज की शुरूआत 31 जनवरी, 2025 को कोलकाता से होगी। पैकेज के तहत आपको दार्जलिंग, गंगटोक, कलिम्पोंग में घूमने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी द्वारा इस पैकेज के तहत आपको खाने पीने से लेकर रुकने के लिए होटल का इंतजाम भी किया जाएगा।
केवल 35,240 में करें सिक्किम की यात्रा
आप आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के माध्यम से केवल 35,240 रुपए में छह दिनों तक यात्रा कर सकते हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति किराया 42,200 रुपए का शुल्क देना होगा।
पत्नी के साथ यात्रा करने में आ जाएगा मजा
आपको आज ही अपनी पत्नी के साथ सिक्कि में हनीमून का प्लान बनाकर अपना टिकट बुक करवा लेना चाहिए। आपका ये टूर आपके लिए बहुत ही यादगार साबित होगा। आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी हासिल कर इस टूर के लिए आपको आज ही अपना टिकट बुक करवा लेना चाहिए।
PC: indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें