Travel Tips: सावन के महीने में देश के इन तीन मंदिरों में करें भगवान शिव के दर्शन

इंटरनेट डेस्क। अभी सावन का महीना चल रहा है। सावन का पहला सोमवार जा चुका है अब दूसरा आने वाला है।

Travel Tips: सावन के महीने में देश के इन तीन मंदिरों में करें भगवान शिव के दर्शन

इंटरनेट डेस्क। अभी सावन का महीना चल रहा है। सावन का पहला सोमवार जा चुका है अब दूसरा आने वाला है। भगवान शिव को समर्पित सावन माह में बहुत से लोग भोलेनाथ का दीदार करने के लिए कई मंदिरों का भ्रमण करते हैं। आज हम आपको देश के तीन प्रसिद्ध शिव मंदिरों के  बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर आप भोलेनाथ के दर्शन कर सकते हैं। 

उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे बसा महाकालेश्वर मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। सावन माह  में यहां भक्तों की भारी भीड़ रहती है। इस माह में महाकालेश्वर मंदिर में शिवजी के दर्शन करने को बहुत ही शुभ माना जाता है। 

वाराणसी को बोला जाता है भगवान शवि की प्रिय नगरी 
वहीं यूपी के वाराणसी जिले में मौजूद काशी विश्वनाथ मंदिर भी बहुत ही प्रसिद्ध है। वाराणसी को भगवान शवि की प्रिय नगरी भी बोला जाता है। कहा जाता है। काशी विश्वनाथ मंदिर देश के सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक है। आपको बता सावन के महीने में यहां पर भगवान शिव के दर्शन जरूर ही करने चाहिए। 

रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से सभी पापों से मिलती है मुक्ति
 दक्षिण भारत में स्थित रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग भी बहुत ही प्रसिद्ध है। ये 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। माना जाता है कि रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। वहीं व्यक्ति की बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। आपको एक बार इस मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन जरूर ही करने चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। 

PC: bhaskar, aajtak,  kirtankar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें