Travel Tips: देखने है किले और महल तो चले जाए आप भी इस शहर की यात्रा पर, बस जाएगा आपके मन में

इसके साथ ही आप आगरा में ही आगरा फोर्ट  जिसे अकबर किला के नाम से भी जानते हैं

Travel Tips:  देखने है किले और महल तो चले जाए आप भी इस शहर की यात्रा पर, बस जाएगा आपके मन में

इंटरनेट डेस्क। आप भी इतिहास को पसंद करते है और पुराने इतिहास, किले, महल देखने और उनके बारे में जानने का शौक रखते है तो फिर आपकों आज ऐसी दो जगहों के बारे में बता रहे है जहां आप घूम तो सकते ही साथ ही आप वहां का इतिहास भी जान सकते है। साथ ही साथ आपकों यहां का स्वाद भी जरूर पसंद आएगा।

ताजमहल, उत्तर प्रदेश  
आप इस बार यात्रा में उत्तर प्रदेश का चुन सकते है यहां आप दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल जा सकते है और इसके इतिहास के बारे में जान सकते है। इसकी खूबसूरती का दीदार करने के लिए दुनियाभर से पर्यटक यहां आते हैं। 1983 में यूनेस्को ने इस ऐतिहासिक इमारत को हेरिटेज साइट की लिस्ट में जगह दी थी।

आगरा फोर्ट, उत्तर प्रदेश  
इसके साथ ही आप आगरा में ही आगरा फोर्ट  जिसे अकबर किला के नाम से भी जानते हैं, वहा जा सकते है। यहां का इतिहास भी आपकों जानना चाहिए। यहां आपकों कोई भी गाइड मिल जाएगा जो आपकों यहां के बारे में बता देगा। 1983 में ही इसे भी वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा मिला था। इसके साथ ही आप यहां के पेठा का भी आनंद ले सकते है।