Travel Tips: जाना चाहते है परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर तो चुन सकते हैं इन जगहों को

Travel Tips: जाना चाहते है परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर तो चुन सकते हैं इन जगहों को

Travel Tips: जाना चाहते है परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर तो चुन सकते हैं इन जगहों को

इंटरेनट डेस्क। आप भी अपने माता पिता के साथ में किसी धार्मिक यात्रा का प्लान कर रहे हैं, जिसके बहाने आप घूम भी सकते हैं और तीर्थ स्थलों को भी देख सकते हैं तो आज आपको बता रहे हैं उन जगहों के बारे में जो भगवान राम से जुड़ी है। यहां आप घूमने के साथ साथ इन जगहों के बारे में जान सकते है। 

प्रयागराज
आप इस बार जा सकते है प्रयागराज, इस स्थान को पहले इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था। अब यह प्रयागराज के नाम से मशहूर है। ऐसी मान्यता हैं की अपने 14 वर्ष के वनवास के दौरान भगवान राम, देवी सीता, और लक्ष्मण ने यहां पवित्र गंगा नदी को पार किया था। इसके अलावा, प्रयागराज त्रिवेणी संगम स्थल के लिए भी प्रसिद्ध है।

चित्रकूट
इसके साथ ही रामायण में एक महत्वपूर्ण स्थान चित्रकूट भी है। जहां भरत और राम का मिलाप हुआ था। जानकारी के अनुसार राजा दशरथ की मृत्यु की सूचना देने के लिए भगवान राम के पास भरत यहीं पहुंचे थे। वर्तमान में चित्रकूट मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच स्थित है।

pc- travel.economictimes.indiatimes.com, banbanjara.com, newstrack.com