Travel Tips: घूमने के साथ साथ करनी है पैराग्लाइडिंग तो जा सकते है आप भी इन जगहों पर

आप भी अभी घूमने जा रहे है और आपको भी इस दौरान एडवेंचर करना है या फिर आप एडवेंचर करने का शौक रखते है

Travel Tips: घूमने के साथ साथ करनी है पैराग्लाइडिंग तो जा सकते है आप भी इन जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। आप भी अभी घूमने जा रहे है और आपको भी इस दौरान एडवेंचर करना है या फिर आप एडवेंचर करने का शौक रखते है तो आज आपको बता रहे है कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में। जहां आप जा सकते है और एडवेंचर का मजा उठा सकते है। तो आए जानते है इन जगहों के बारे में जहां आप पैराग्लाइडिंग भी कर सकते है।

बीर बिलिंग 
बता दें की बीर बिलिंग भारत में शीर्ष पैराग्लाइडिंग स्थानों में से एक माना जाता है। यहां का  प्राकृतिक सौंदर्य्य देखने लायक है, और पहाड़ों के ऊपर पैराग्लाइडिंग का अनुभव काफी प्यारा है। कांगड़ा घाटी में स्थित यह जगह आपको जरूर पसंद आएगी।

सोलांग घाटी
इसके साथ ही आप एडवेंचर के लिए हिमाचल प्रदेश के सोलांग घाटी भी जा सकते है। यह एक और लोकप्रिय पैराग्लाइडिंग जगह है। ये घाटी बर्फ से ढके पहाडो से घिरी है और चारों ओर का दृश्य बहुत ही सुंदर है।

pc- jagran, arthparkash.com, patrika