Travel Tips: बाइक राइडिंग का है शौक तो फिर इस ट्रिप पर जा सकते है आप भी

आज के समय में हर कोई घूमना पसंद करता है और हर किसी को घूमने के लिए बाहर भी जाना है

Travel Tips: बाइक राइडिंग का है शौक तो फिर इस ट्रिप पर जा सकते है आप भी

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में हर कोई घूमना पसंद करता है और हर किसी को घूमने के लिए बाहर भी जाना है। ऐसे में या तो ट्रेस से जाते है या फिर बस का सहारा लेते है। हर कोई फ्लाइट ले नहीं सकता है। ऐसे में आज आपको बता रहे कुछ ऐसे ट्रिप के बोर में जिसे आप बाइक से भी पूरा कर सकते है। 

मनाली से लेह
वैसे तो घूमने के लिए आपका खूब जगह मिल जाएगी लेकिन आप अगर बाइक राइडिंग करते है और आपको लंबा घूमने का शौक है तो आप मनाली से लेह तक की रोड ट्रिप कर सकते है। यह किसी एडवेंचर से कम नहीं है। बाइक ट्रिप के दौरान आप हिमालय की असली खूबसूरती को करीब से देख पाएंगे।

क्या क्या कर सकते है
आप बाइक से कई किलोमीटर के इस सफर के दौरान बर्फ से ढ़के पहाड़ देख सकेंगे साथ ही प्रकृति को पास से निहार सकेंगे। इसके साथ ही आप सरचू, जिस्पा या केलोंग में रात को रूक कर रेस्ट कर सकते हैं। लगभग दो दिन में इस ट्रिप को आप पूरा कर पाएंगे।

pc- banbanjara.com, newsonair.gov.in, lehladakhindia-com